फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिस्टम की मनमानी... पानी की जगह मिल रही परेशानी

Thu, 20 Mar 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शहर में जगह-जगह राहगीरों की प्यास बुझाने वाले रियल टाइम वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम दिन में कभी शोपीस बनकर रह जाते हैं। कभी इनमें पानी होता है तो कभी इनके सेंसर काम नहीं करते हैं। रियल टाइम वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम के पास आने वाल लोगों को प्यासे ही लौटना पड़ता है। धर्मशाला शहर में जलशक्ति विभाग की ओर डीआरडीए कार्यालय के बाहर, शहीद स्मारक और दाड़ी सहित कई जगह लोगों की सुविधा के लिए यह सिस्टम लगाए गए हैं। जबकि स्मार्टसिटी प्रबंधन की ओर धर्मशाला अस्पताल और उपायुक्त कार्यालय के बाहर यह सिस्टम लगाए हैं। इसमें डीआरडीए कार्यालय पास लगा सिस्टम कभी भी खराब हो जाता है और कभी इसमें पानी खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

लोगों का मानें तो विभाग की पहल तो अच्छी है लेकिन बार-बार यह खराब होने से लोगों के लिए परेशानी बन जाते हैं। जब किसी को प्यास लगती है तो इनमें पानी ही नहीं होता है। ऐसे में उन्हें बाजार में पैसे देकर पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है।
उधर, जलशक्ति विभाग धर्मशाला के एसडीओ पंकज चौधरी ने कहा कि डीआरडीए कार्यालय के पास लगाए रियल टाइम वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम में वाटर लेवल न बनने से दिक्कत आ रही है। जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त कार्यालय और क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर लगे रियल टाइम वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम को स्मार्ट सिटी प्रबंधन देखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें