फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में महापौर-उपमहापौर बाहर, कांग्रेस ने 11 नए चेहरे उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस की सूची में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस बार महापौर रहे गोपाल नाग और उपमहापौर राजकुमार दोनों ही चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं। उनके वार्ड आरक्षित होने के चलते दोनों को टिकट नहीं मिल सका। कांग्रेस ने इस बार 15 में से 11 नए चेहरों पर दांव खेलते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व मेयर गोपाल नाग को किसी अन्य वार्ड से मौका दिया जा सकता है, लेकिन पार्टी सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। पुराने चेहरों में वार्ड-2 से राधा सूद, वार्ड-10 मारंडा से नीलम मलिक, वार्ड-12 घुग्घर टांडा से निशा देवी और बनूरी से अनीता देवी को टिकट दिया गया है।
इसके साथ ही पार्टी ने कुछ पूर्व पार्षदों के परिजनों को भी मौका दिया है। इनमें दिलबाग की माता रंजीत कौर, इंदु ठाकुर के पति रितेश ठाकुर, विनय कुमार की पत्नी आंचल और संजय राठौर की पत्नी सविता राठौर शामिल हैं। इस फेरबदल से साफ है कि कांग्रेस ने इस बार नए और पुराने चेहरों के मिश्रण के साथ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।
विज्ञापन

वहीं, विधायक आशीष बुटेल की मानी जाने वाली कोर टीम के कई प्रमुख चेहरे इस चुनाव से बाहर हो गए हैं, जिससे सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। इनमें गोपाल नाग और राजकुमार के अलावा दिलबाग, विनय कुमार, पूनम बाली, शशि डिंपल, निशा राज और इंदु ठाकुर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें