फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्मों पर अब रहेगी पैनी नजर

Thu, 06 Aug 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में संचालित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म अब महिला एवं बाल विकास विभाग की सीधी निगरानी में आएंगे। विभाग ने जिले के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को पत्र जारी कर अपने-अपने क्षेत्र में चल रही वैवाहिक एजेंसियों की सूची तैयार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सूची तैयार होने के बाद विभाग द्वारा इन सभी मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्मों का अनिवार्य पंजीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही संचालकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वैवाहिक सेवाओं के संचालन में पारदर्शिता, सुरक्षा और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म्स को व्यवस्थित करना, उनकी निगरानी बढ़ाना और लोगों को ठगी से बचाकर सुरक्षित व विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। सीडीपीओ से निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद पंजीकृत संचालकों को विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के लिए ट्रेंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें