पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कालू दी हट्टी(बाईपास) पर वीर सैनिक स्मारक का लोकार्पण किया।
इस दौरान स्मारक में स्थापित की गई शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश परमार, कैप्टन शहीद विशाल भंद्राल और सिपाही शहीद नेक राम गनोत्रा की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में मातृ भूमि की रक्षा में वीरगति को प्राप्त करने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि मातृ भूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने बाले शहीदों के प्रति देश कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद किसी जाति, किसी वर्ग, किसी समाज और क्षेत्र के नहीं होते हैं, बल्कि सभी के होते हैं। उन्होंने कहा कि हम देश के शहीदों के समर्पण को याद रखें और ऐसी विभूतियों से प्रेरणा लें। कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और उनके कल्याण के लिये कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कालू दी हट्टी में शहीदों के लिए स्मारक बनाकर, उनकी प्रतिमाओं को स्थापित कर, शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रयास किया है। विधान सभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कालू दी हट्टी में वीर स्मारक की स्थापना के लिए आभार प्रकट किया और जिला तथा पालमपुर प्रशासन का खूबसूरत स्मृति स्थल निर्माण में सहयोग को सराहनीय बताया। इस अवसर भारतीय सेना के गोरखा रेजीमेंट के बैंड की धुनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इससे पहले वीर स्मारक स्थल पर विधान सभा अध्यक्ष परमार का नगर निगम की महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद नीलम मलिक, अन्य पार्षद नगर निगम पालमपुर के आयुक्त डॉ. विक्रम महाजन, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त शिव मोहन सैनी, तहसीलदार सार्थक शर्मा सोहित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।
शहीदों के परिजन सम्माति किए
विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार नेक हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश परिवार में पिता मुख्त्यार सिंह परमार, माता सुरेष्ठा परमार, हिना परमार, शहीद कैप्टन विशाल भंद्राल के पिता दिलीप भंद्राल, भाभी रजनी भंद्राल, शहीद सिपाही नेक राम गनोत्रा के भाई बालक राम गनोत्रा और भाभी उत्तमा देवी, अशोक चक्र विजेता शहीद मेजर सुधीर वालिया की बहन और जीजा प्रवीण वालिया, कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के पिता डॉ. एनके कालिया और काहनफट्ट निवासी जम्मू कश्मीर में शहीद अशोक कुमार के पिता सरवन कुमार और उनकी माता को सम्मानित किया।