फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बड़ा हादसा टला, बच्चों को उतारते ही खाई में पलटी निजी स्कूल बस

Wed, 02 Sep 2026 08:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
निजी स्कूल की पलटी बस। -स्रोत : जागरुक पाठक
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की लहरू पंचायत के बनकड़ोली गांव में मंगलवार को एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि तकनीकी खराबी आने पर चालक ने बस में सवार करीब 10 से 12 विद्यार्थियों को पहले ही सुरक्षित नीचे उतार दिया था। बच्चों के उतरते ही बस अचानक पीछे की ओर लुढ़क कर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

चालक की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में बस में अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इस पर चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बस रोकी और सभी बच्चों को बाहर निकाल दिया। इसी बीच बस अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ लुढ़क गई और सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।
हादसे की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जिस समय बस पलटी, वह पूरी तरह खाली थी और घटना में कोई भी हताहत या घायल नहीं हुआ है। उधर, पंचायत प्रधान राजीव कुमार ने भी निजी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें