फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर में हुआ महाशतचंडी यज्ञ

Thu, 02 Oct 2025 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा में मानव रूहानी केंद्र की टीम को सम्मानित करते एसडीएम कांगड़ा और अन्य। -स्रोत : मंदिर प
विज्ञापन
कांगड़ा। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में बुधवार को मां सिद्धिदात्री के अंतिम नवरात्र के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ का अंतिम दिन था।
विज्ञापन

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने महाशतचंडी यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। पंडित आचार्य मदनलाल, राजेंद्र कुमार, क्रांति शर्मा, सचिन शर्मा सहित अन्य ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की।
नवरात्रों के दौरान मानव रूहानी केंद्र की ओर से लगातार मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 4000 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं। एसडीएम कांगड़ा और मंदिर अधिकारी अशोक पठानिया ने मानव रूहानी केंद्र की इस सेवा की प्रशंसा की और टीम को प्रशस्ति पत्र, माता की चुनरी और तस्वीर भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें