फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ जमूला में झाड़ू कारखाने में आगजनी, छह लाख का नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। विकास खंड सुलह स्थित भेडू महादेव की ग्राम पंचायत गढ़ जमूला में एक झाड़ू बनाने वाले ग्रामोद्योग के गोदाम में शनिवार देर रात को आग लग गई। इसके चलते स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्रामोद्योग के मालिक राशि सूद को इसकी सूचना सुबह लगभग सात बजे किसी ने दी। जब उन्होंने गोदाम जाकर देखा तो उसमें रखे झाड़ू और उन्हें बनाने का सारा सामान जल कर राख हो गया था। इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने पंचायत और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
ग्रामोद्योग के मालिक राशि सूद के मुताबिक उनके गोदाम में जले सामान का नुकसान करीब पांच से छह लाख है। प्राथमिक जांच में घटना को शरारती तत्वों के साथ जोड़ा जा रहा है, क्योंकि इस गोदाम में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था।
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रधान रीना कटोच ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह ग्रामोद्योग फूल झाड़ू बनाने का काम पिछले कुछ समय से कर रहा था कि बीती रात गोदाम में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीं इस संदर्भ में थाना प्रभारी भवारना संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने मौके जाकर इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, जबकि इस घटना से हुए नुकसान और आग लगने का कारणों का भी पता किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें