फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गगल में मनियारी की दुकान के ताले तोड़कर 35 हजार के नोटों के हार चोरी

Fri, 21 Aug 2026 03:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत गगल बाजार में चोरों ने एक मनियारी की दुकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये के नोटों के हार चोरी कर लिए। चोर दुकान के शटर के दोनों ताले तोड़कर करीब 30 से 35 हजार रुपये कीमत के नोटों के हार ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।
दुकान के मालिक सुशील कुमार निवासी ईच्छी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह दुकान खोलने के लिए गगल बाजार पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान के शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। शटर उठाकर अंदर देखा तो दुकान में रखे नोटों से जड़े हार गायब थे। इसकी सूचना पुलिस थाना गगल को दी।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ऊधम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने के लिए गगल बाजार और आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें