धर्मशाला। अनुभवात्मक अधिगम पहल के अंतर्गत केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश (सीयूएचपी) के विधि विभाग के एलएलएम विद्यार्थियों ने जिला उपभोक्ता आयोग धर्मशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने आयोग की अदालती कार्यवाही का अवलोकन कर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019, शिकायत प्रक्रिया और विवाद समाधान की व्यावहारिक बारीकियों को समझा।
आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य नारायण ठाकुर और आरती सूद ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए आयोग की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता अधिकारों और न्याय तक आमजन की पहुंच पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर कांगड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकुर सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता विनय शर्मा, डीन प्रो. सूर्य रश्मि रावत, विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद, डॉ. गिरिजानंद व कल्याणी आचार्य उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने इस सफल पहल के लिए विधि विभाग की सराहना की। संवाद