फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चक्की दरिया में मिला जिंदा बम, सेना की टीम ने किया नष्ट

Tue, 20 May 2025 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चक्की दरिया में मिला जिंदा बम। -स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर के अंतर्गत प्रांगणा गांव के निकट चक्की दरिया में रविवार देर रात को एक जिंदा बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। किसी अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को तुरंत सील कर दिया। सोमवार सुबह सेना की निगरानी में बम को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि देर रात पुलिस को फोन पर एक संदिग्ध वस्तु की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर वह बमनुमा वस्तु काफी पुरानी, लेकिन सक्रिय प्रतीत हो रही थी। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया और सेना को सूचित किया गया।
सोमवार को सेना की विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर बम को निष्क्रिय किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध वस्तु पर नजर पड़े तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके।

चक्की दरिया में मिला जिंदा बम। -स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें