फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मांगों को लेकर देहरा बाजार में वकीलों ने की नारेबाजी

Wed, 05 Mar 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा में दूसरे दिन मंगलवार को भी वकीलों की हड़ताल जारी रही और अदालती कामकाज ठप रखा। बार एसोसिएशन देहरा के सदस्यों ने मांगों को लेकर देहरा बाजार में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम देहरा के माध्यम से केंद्रीय कानून मंत्री को ज्ञापन पत्र भी भेजा। बार एसोसिएशन देहरा के प्रधान अभिषेक पाधा ने कहा कि प्रस्तावित कानून वकीलों के साथ नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप गरीब और समर्थ लोगों के साथ सरासर अन्याय होगा।
विज्ञापन


इसलिए सरकार को चाहिए कि इन कानून को वापस ले। 2025 में प्रस्तावित संशोधन बिल अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन है। इससे अधिवक्ता अपने अधिकारों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा इस कानून में अधिवक्ताओं पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस फैसल को वापस नहीं लेती है, तब तक अधिवक्ता का धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हितेश उप्पल, हरकृष्ण गोपाल डोगरा, शालिनी जमवाल, विक्रांत, जीत सिंह और अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें