फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नवरात्र में बनेर खड्ड घाट पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Wed, 05 Mar 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा में मंदिर ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम। स्त्रोत: ट्रस्ट
विज्ञापन
कांगड़ा। बाणगंगा के समीप बनेर खड्ड में श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास की ओर से भव्य घाट का निर्माण किया जा रहा है। घाट को विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि नवरात्र पर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके। यह बात मंगलवार को मंदिर न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने कही। बैठक में मंदिर अधिकारी नीलम भी मौजूद रहीं। बैठक में ग्रीष्मकालीन नवरात्र जो की 30 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि नवरात्र के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दें, ताकि समय रहते सभी विभाग नवरात्र तक अपने काम को पूरा कर सकें। बैठक में स्वस्थ्य, पुलिस, बिजली, जल शक्ति विभाग सहित नगर परिषद, प्रतिनिधि आयुक्त मंदिर एवं जिलाधीश कांगड़ा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में मंदिर के अधिकारी एवं कर्मचारी, ट्रस्टी अशोक हिमाचली सहित सभी ट्रस्टी भी मौजूद रहे।
बैठक में ये रहे मुद्दे
श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें यात्रियों की आवासीय सुविधा, पार्किंग, बिजली व्यवस्था बारे, शौचालय और मेला अधिकारी के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, पब्लिक रिलेशन, स्वस्थ्य एवं स्वच्छता आदि विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं बैठक में पेयजल, गोलक गणना, मंदिर में बिजली लड़ियाें की साज-सज्जा पर भी चर्चा की गई। इस दौरान ग्रीष्मकालीन नवरात्र मेलों के दौरान मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ करवाने और उपसमितियों के गठन के संबंध में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें