फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मैक्लोडगंज चर्च के पास भूस्खलन, बस फंसी, 25 मिनट बाद आवाजाही बहाल

Sun, 09 Aug 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मैक्लोडगंड चर्च के पास भूस्खलन के बाद सड़क पर पड़े मलबे को हटाती जेसीबी मशीन। - संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में शनिवार दोपहर चर्च के पास अचानक भूस्खलन होने से सड़क पर भारी मलबा आ गिरा। इस दौरान मार्ग से गुजर रही एक निजी बस भी मलबे की चपेट में आकर फंस गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे मैक्लोडगंज पुलिस थाना को भूस्खलन की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद यातायात पुलिस, वन विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीमों को मौके पर रवाना किया गया।
एनएचएआई और वन विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी मशीनों की मदद से लगभग 20 से 25 मिनट तक चले राहत अभियान के बाद मलबे में फंसी बस को सुरक्षित निकाला और सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस प्रशासन के मुताबिक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


भूस्खलन की सूचना मिलते ही टीम को मशीनरी के साथ तुरंत मौके पर भेजा गया था। लगभग 20 से 25 मिनट के भीतर मलबे को साफ कर मार्ग बहाल कर दिया गया। घटना के दौरान मलबे में फंसी निजी बस को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। - अंकित गिल, साइट इंजीनियर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें