फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तियारा सीएचसी में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

विज्ञापन
तियारा पंचायत में लोगों के साथ संवाद करते हुए एपीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगरा। -जागरुक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तियारा में जल्द अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश सरकार ने दोनों मशीनों की खरीद और स्थापना के लिए 50 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। मशीनें स्थापित होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जांच के लिए अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शनिवार को तियारा में आपका सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता से संवाद करते हुए एपीएमसी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगरा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सीएचसी में अत्याधुनिक जांच सुविधाएं मिलने से आसपास की पंचायतों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि तियारा को ढुगयारी से जोड़ने वाले लिंक रोड को जल्द एंबुलेंस की आवाजाही के योग्य बनाया जाएगा। इससे आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी। मोंगरा ने बताया कि समीरपुर और सलोल में नवनिर्मित डिस्पेंसरी का उद्घाटन इसी माह आयुष और खेल मंत्री यादविंद्र गोमा करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें