फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अपर बड़ोल में घर में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
धर्मशाला के बड़ोल में आगजनी से जला मकान। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती अपर बड़ोल में शनिवार देर रात एक स्लेटपोश मकान में आग लग गई। आग से मकान की ऊपरी मंजिल के दो कमरों में रखा फ्रिज, टीबी, वॉशिंग मशीन और रसोई का सामान जल गया।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अपर बड़ोल में महेंद्र सिंह के स्लेटपोश दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल शनिवार देर रात आग लग गई।

आग लगने की सूचना रात सवा 12 बजे अग्निशमन विभाग धर्मशाला को दी गई। जिस पर फायरबिग्रेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। महेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का पता चलने पर परिवार के सदस्यों ने जल्दी से कुछ सामान को निकाल लिया।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। फायर अधिकारी धर्मशाला कर्म चंद ने बताया कि महेंद्र के मकान की धरातल मंजिल सहित साथ लगते रिहायशी मकानों तक आग को पहुंचने से रोककर करीब 20 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।

उधर, तहसीलदार धर्मशाला गिरीराज ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

धर्मशाला के बड़ोल में आगजनी से जला मकान। स्रोत: पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें