राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रैहन की टीम ने नकोदर में एक घर से दस हजार मिलीलीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस टीम को अनु बाला निवासी नकोदर के घर पर तैयार की गई देसी शराब रखे जाने की सूचना मिली थी।
पुलिस ने प्लास्टिक के केन में रखी दस हजार मिली लीटर देसी शराब बरामद करके महिला को गिरफ्तार कर लिया है। रैहन पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।