फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अंडर-9 में की गर्ल्स वर्ग में कृशिका और बॉय में राजवीर बने विजेता

Mon, 11 Nov 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-9 में की गर्ल्स वर्ग में कृशिका और बॉय में राजवीर बने विजेता
विज्ञापन

महिला 45 आयु वर्ग के फाइनल में विजेता बनी धर्मशाला की रीना
प्रतियोगिता के समापन पर जितेंद्र सोढ़ी ने सम्मानित किए विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में अंडर-9 और मास्टर वेटरन जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को एकल और युगल वर्ग के सेमीफाइनल-फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। अंडर-9 लड़कों के एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में राजवीर सिंह ने अभिमन्यु को हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में आर्दश ने साहिल चौधरी को हराया कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, 35 आयु वर्ग के पुरूष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में गौरव कपूर ने विनोद कुमार और विक्रांत राणा ने पंकज जसवाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष के 40 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में डा. गौरव ने अजय कूपर और विनोद कुमार ने हतिंद्र सैनी को हराया। 45 आयु वर्ग के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हतिंद्र सैनी ने विनोद कुमार को पराजित किया। जबकि 55 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में तिलक ठाकुर ने समर गुरंग को ओर सुनील टाटा ने सतिश चंद को हराया। वहीं, अंडर-9 गर्ल्स फाइनल में धर्मशाला की कृशिका ने फतेहपुर की आर्या को हराकर विजेता बनी। जबकि अंडर-9 बॉय एकल के फाइनल में राजवीर सिंह पटियाल ने आर्दश को पराजित किया।
महिला एकल के 45 आयु वर्ग के फाइनल में रीना राठौर ने संजीत डोगरा को पराजित किया। महिला एकल के 50 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में धर्मशाला की उर्वशी थापा ने योल की संजना कंवर को हराया। जबकि 40 आयु वर्ग में कोलीन ने मंजू को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं, पुरुष 40 आयु वर्ग के एकल फाइनल मुकाबले में विनोद कुमार ने डॉ. गौरव को पराजित किया। पुरुष 45 आयु वर्ग के एकल फाइनल मुकाबले में हतिंद्र सैनी ने अश्वनी कुमार को हराया जबकि पुरुष 55 आयु वर्ग में तिलक ठाकुर ने सुनील टाटा को पराजित कर खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी विशाल मिश्रा, पंकज शर्मा, विक्रम चौधरी, गौरव चड्ढा, संदीप ढींगरा, अनुभव वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि एकल मुकाबले में जो पहले चार स्थान पर रहेंगे वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उसी तरह डबल मुकाबले में विजेता तथा उपविजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मिश्रित मुकाबले में केवल विजेता टीम ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें