फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: करवाचौथ पर महंगाई की मार, मेटल की चूड़ियां 25% तक महंगी; बजट के विकल्प तलाश रहीं महिलाएं

Wed, 28 Oct 2026 10:05 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, (धर्मशाला) कांगड़ा।

सार

करवाचौथ से पहले धर्मशाला और कांगड़ा के बाजारों में शृंगार सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी से महिलाओं का बजट प्रभावित हो रहा है। मेटल की चूड़ियां करीब 25 प्रतिशत तक महंगी हुई हैं, जबकि कांच की चूड़ियों के सेट 50 से 500 रुपये और पूजा थाली के सेट 250 से 400 रुपये तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
धर्मशाला के कचहरी बाजार में श्रृंगार का सामान खरीदती महिला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करवाचौथ पर चांद के दीदार से पहले ही महंगाई महिलाओं को तारे दिखा रही है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखे जाने वाले इस व्रत में चूड़ियों की खनक और सोलह शृंगार का खास महत्व है, लेकिन इस बार शृंगार सामग्री की बढ़ती कीमतों ने खरीदारी का बजट बिगाड़ दिया है।

विज्ञापन


धर्मशाला और कांगड़ा जिले के अन्य बाजारों में शृंगार सामग्री के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि मेटल की चूड़ियां करीब 25 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं। ऐसे में महिलाएं त्योहार की परंपरा और अपनी पसंद के साथ जेब का हिसाब भी लगा रही हैं। बाजार में कांच की चूड़ियों के सेट 50 से 500 रुपये तक मिल रहे हैं, जबकि मेटल की चूड़ियों के सेट की कीमत 150 से 1000 रुपये तक है। वहीं, करवाचौथ की पूजा के लिए थाली के सेट 250 से 400 रुपये तक उपलब्ध हैं। बढ़ती कीमतों के बीच महिलाएं ऐसे डिजाइन भी पसंद कर रही हैं, जिन्हें त्योहार के बाद अन्य अवसरों पर भी पहना जा सके।

उल्लेखनीय है कि शृंगार सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी का असर खरीदारी पर दिखाई दे रहा है। महिलाएं अपनी पसंद के सामान के साथ उसकी कीमत की तुलना भी कर रही हैं। कोई कांच की चूड़ियों को प्राथमिकता दे रही है तो कोई बजट के अनुसार मेटल की चूड़ियों के डिजाइन तलाश रही है। दुकानदार भी ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए अलग-अलग कीमतों में विकल्प उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

शृंगार सामग्री और चूड़ियों की कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद वह मुनाफा कम करके ग्राहकों को पुराने दामों के आसपास सामान उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही हूं। - सोनम बंसल, कचहरी बाजार धर्मशाला की दुकानदार

मेटल की चूड़ियों की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत तक उछाल आया है। इसके चलते मेटल की चूड़ियों की तुलना में कांच की चूड़ियों की अधिक वैरायटी लेकर आई हूं, ताकि ग्राहकों को अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी का विकल्प मिल सके। - पूजा डढवाल, जवाली की दुकानदार

महंगाई के बावजूद करवाचौथ को लेकर उत्साह

बाजार में बढ़ती कीमतों के बावजूद महिलाओं में करवाचौथ को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। नवविवाहिता ममता देवी ने बताया कि वह खरीदारी कर चुकी हैं और करवाचौथ को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, रोशनी देवी ने कहा कि त्योहार की तैयारियां पूरी हैं और वह पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ निर्जला व्रत रखेंगी।
विज्ञापन

मंदी के बीच करवाचौथ से कारोबार बढ़ने की आस
करवाचौथ पर कांगड़ा के कारोबारियों को नवरात्र के बाद छाई मंदी दूर होने की उम्मीद है। व्यापारियों को अब करवाचौथ से दिवाली तक खरीदारी बढ़ने की आस बंधी है। नवरात्र के दौरान बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं के कारण बाजार में चहल-पहल रही, लेकिन इसके बाद ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई।

कांगड़ा शहर आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां लोग कपड़े, किराना, आभूषण, मिठाइयां और पूजन सामग्री खरीदने पहुंचते हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार को गति मिलेगी।

करवाचौथ का त्योहार नजदीक आ रहा है। दुकानदारों को पूरी उम्मीद है कि इस दाैरान बाजार में मंदी के बादल छंट जाएंगे। -शंकर गुप्ता, जूता व्यापारी

वैसे भी कांगड़ा शहर आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रमुख व्यापारिक केंद्र है ऐसे में लोग इस बाजार में खरीददारी करना पसंद करते हैं। -जीतू सैनी, व्यापारी

करवा चौथ, धन तेरस और दीपावली के त्योहारों में बाजार का माहौल ग्राहकों से गुलदार होने की उम्मीद है। - श्याम वर्मा, आभूषण व्यापारी

कांगड़ा शहर में आने वाले त्योहारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी। लोग पूरे जिले से कांगड़ा आकर खरीदारी को तवज्जो देते हैं।- सपना चौधरी, ग्राहक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें