पालमपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में चुनी गई कार्यकारिणी। स्रोत: संघ
पालमपुर(कांगड़ा)। बार एसोसिएशन पालमपुर के चुनाव बुधवार को चुनाव अधिकारी एडवोकेट कमल चौधरी की देखरेख में हुआ। इसमें एडवोकेट कपिल मंडयाल को 2025-2026 के लिए सर्वसम्मति से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुना।
एडवोकेट कुश पटियाल को उपाध्यक्ष, एडवोकेट राजीव कटोच को सचिव असैा एडवोकेट सपना कपूर सह सचिव बनाया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कटोच, पूर्व अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, अजय सरोत्री और हितेश नाग समेत सभी अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।