फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जसूर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, युवक की मौत, शनिवार रात को पेश आया हादसा

Sun, 05 Oct 2025 12:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)।

सार

जिला कांगड़ा में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक जसूर में मिट्टी के बर्तनों की दुकान करता था। 
विज्ञापन
जसूर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत कमनाला निवासी अनूप की गाड़ी शनिवार रात को घर जाते हुए सिनेमा हॉल के पास एक गहरी खाई में गिर गई। इसके चलते युवक अनूप घायल हो गया। इस गाड़ी के गहरी खाई में गिरने का किसी को भी पता नहीं चला। लेकिन गाड़ी के गिरने की आवाज से कुछ युवकों ने गाड़ी को ढूंढने की कोशिश की थी, लेकिन गहरी खाई होने के कारण उन्हें गाड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन


वहीं जब अनूप घर पर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तथा उन्होंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट में पुलिस थाना नूरपुर में दी। वहीं इसी बीच उन्हें किसी ने अनूप की गाड़ी को सिनेमा हाल के पास गिरे होने की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस और परिजन जब गाड़ी तक पहुंचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। युवक जसूर में मिट्टी के बर्तनों की दुकान करता था। थाना प्रभारी नूरपुर एसके धीमान पुष्टि करते हुए बताया कि शव को नूरपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें