फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कार में सवार तीन युवकों से 6 किलो 44 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Sun, 12 Oct 2025 01:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कंडवाल (कांगड़ा)

सार

Kangra News: नूरपुर के तहत पड़ते कंडवाल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान ऑल्टो कार में सवार तीन युवकों को 6 किलो 44 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नूरपुर के तहत पड़ते कंडवाल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान ऑल्टो कार में सवार तीन युवकों को 6 किलो 44 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

विज्ञापन


चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान अनु कुमार निवासी गांव त्ररेला डा. बल्ह तहसील पधर जिला मंडी, सुरेश कुमार निवासी गांव द्रोण तहसील पधर जिला मंडी और राम लाल निवासी गांव द्रोण तहसील पधर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपीयों के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर का नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नूरपुर ने बताया कि पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अन्तर्गत साल 2025 में एनडीपीएस एक्ट के अधीन 74 अभियोग दर्ज है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें