फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कांगड़ा में बाथरूम में बेसुध मिली 34 वर्षीय महिला, अस्पताल में मृत घोषित

Tue, 10 Nov 2026 02:51 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।

सार

कांगड़ा जिले के जगणी गांव में मंगलवार सुबह 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला बाथरूम में बेसुध मिली थी, जिसके बाद उसे जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले के लंबागांव खंड की अपर लंबागांव पंचायत के जगणी गांव में मंगलवार सुबह एक 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला घर के बाथरूम में बेसुध अवस्था में मिली थी। परिजन उसे तुरंत जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान ज्योति कुमारी (34) पत्नी नरेंद्र कुमार निवासी गांव जगणी, डाकघर अपर लंबागांव के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। उनका बेटा सातवीं कक्षा और बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


सास के घर लौटने पर चला पता
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ज्योति की सास किसी काम से गांव के एक घर गई हुई थीं, जबकि उनके ससुर भैंसों को लेकर घासनियों में गए थे। मृतका के पति नरेंद्र कुमार जयसिंहपुर अस्पताल में एंबुलेंस चालक हैं और घटना के समय ड्यूटी पर थे। सुबह करीब 10 बजे जब सास घर लौटीं तो ज्योति उन्हें कहीं दिखाई नहीं दीं। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बाथरूम की ओर गईं, जहां ज्योति बेसुध अवस्था में पड़ी मिलीं।

Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बहू को इस हालत में देखकर सास ने आसपास के पड़ोसियों को बुलाया और उनके पति को भी फोन कर सूचना दी। इसके बाद ज्योति को एंबुलेंस के माध्यम से जयसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतका का मायका लंबागांव क्षेत्र के ठेहड़ू गांव में है। उनके मायके वाले वर्तमान में पंजाब के संगरूर में रहते हैं। घटना के समय दोनों बच्चे अपने ताया-ताई के साथ जालंधर गए हुए थे।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव, जांच जारी
सूचना मिलने पर लंबागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें