फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: योग बालक वर्ग में कंडी ढोलरा स्कूल बना विजेता

Wed, 30 Sep 2026 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलियाणा में आयोजित अंडर-19 छात्र व छात्रा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन योग, कराटे और जूडो के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। योग बालक वर्ग में जीपीएसएसएस कंडी ढोलरा विजेता और श्री राजपुर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

योग बालिका वर्ग में जीपीएसएसएस पालमपुर ने प्रथम तथा जीएचएस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कराटे बालक वर्ग में जीपीएस बंडल ने खिताबी जीत दर्ज की और पारस पब्लिक स्कूल भवारना उपविजेता बना।
कराटे बालिका वर्ग में जीपीएसएसएस कांगड़ा विजेता और जीपीएसएसएस ज्वालामुखी उपविजेता रहा। इसके अलावा जूडो बालिका वर्ग के मुकाबले में जीपीएसएसएस फतेहपुर ने प्रथम तथा जीपीएसएसएस देहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन जहां बारिश ने खलल डाला था, वहीं दूसरे दिन मौसम साफ रहने के कारण सभी निर्धारित मुकाबले सुचारु रूप से और समय पर संपन्न करवाए गए। खेल मैदान पर विभिन्न स्कूलों से पहुंचे प्रतिभागियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार अन्य खेल स्पर्धाओं के मुकाबले भी लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें