फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जोधामल सराय में कचहरी व्यापार मंडल के चुनाव कल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची
विज्ञापन

सुबह नौ से शाम चार बजे तक कर सकेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कचहरी व्यापार मंडल के चुनाव पांच जनवरी को जोधामल सराय में होंगे। चुनाव के लिए व्यापार मंडल की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। वर्तमान अध्यक्ष और नए उम्मीदवार मनीष लुथरा ने बताया कि रविवार को चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ से शाम चार बजे तक चलेगी और शाम सात बजे तक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मंडल की ओर से 27 और 28 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया करवाई गई थी। इसमें छह लोगों ने नाम दर्ज करवाए थे।
प्रधान पद पर सुनिश माटा और मुनीष लुथरा आमने-सामने होंगे, वहीं महासचिव पद के लिए गर्वित शर्मा व राजेश शर्मा जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिनेश धीमान और अनिल कुमार चुनाव लड़ेंगे। रविवार को कचहरी व्यापार मंडल के 390 के करीब व्यापारी मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार कचहरी व्यापार मंडल के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। यदि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में रहा तो व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे। -सुनिश माटा, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें