फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रणजी ट्रॉफी में ज्वालामुखी के अर्जुन ने चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबलों के समापन के साथ ही ज्वालामुखी क्षेत्र का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। ज्वालामुखी से संबंध रखने वाले सर्विसेज टीम के लेफ्ट आर्म स्पिनर अर्जुन शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए छह मुकाबलों में कुल 34 विकेट हासिल किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन से पैतृक गांव ज्वालामुखी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

अर्जुन शर्मा की इस उपलब्धि पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने माथा टेककर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्जुन शर्मा की माता मधु और पिता प्रवीण शर्मा ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सब मां ज्वाला के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अर्जुन ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के सात चरणों के मुकाबले हुए। देश के सबसे बड़े घरेलू रेड बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्जुन शर्मा ने सर्विसेज टीम की ओर से खेलते हुए गेंदबाजी में अपनी अलग पहचान बनाई। छह महत्वपूर्ण मुकाबलों में उन्होंने चार बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा कर अपने अद्भुत प्रदर्शन का लोहा मनवाया। अर्जुन शर्मा ने त्रिपुरा के खिलाफ सात विकेट, असम के खिलाफ नौ, उत्तराखंड के खिलाफ 10, रेलवे के खिलाफ छह, जबकि बंगाल के खिलाफ दो विकेट झटके। टूर्नामेंट में छह मैचों में 34 विकेट लेकर अर्जुन शर्मा ऑल इंडिया स्तर पर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं, जबकि नॉर्थ जोन में लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें