फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आज भी उधारी के भवन में चल रहीं फार्मेसी की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत बनने वाले बी फार्मेसी कॉलेज का भवन अभी तक लटका हुआ है। पूर्व भाजपा सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहते विपिन सिंह परमार ने सुलह विधानसभा में ननाओं में अक्षैणा महादेव मंदिर के पास बी फार्मेसी काॅलेज मंजूर करवाया था। भवन न बनने तक कक्षाएं नौरा काॅलेज में शुरू कर दी गई थीं। साथ ही इसके भवन के लिए ननाओं में जमीन भी फाइनल कर दी गई थी। इसके लिए बजट भी मंजूर किया गया था लेकिन साल 2022 में भाजपा सरकार के जाने के बाद अभी तक ननाओं के अक्षैणा महादेव मंदिर के पास बनने वाले कैंपस की किसी ने कोई सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

यह भवन करीब साढ़े चार साल बाद भी नहीं बन पाया है। अभी तक बी फार्मेसी की कक्षाएं राजकीय नौरा काॅलेज में उधारी के भवन में चल रही हैं। खास बात यह है कि इस संस्थान के बनने वाले भवन के लिए करीब छह एकड़ जमीन भी तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम हो गई है। बावजूद, संस्थान के भवन की एक ईंट अभी तक नहीं लग पाई है। इस कैंपस का काम लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाना है लेकिन अभी तक इसका टेंडर भी नहीं हुआ है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक भारी बजट के तहत बनने वाले इस भवन के लिए पैसा ही मंजूर नहीं हुआ है। इससे इसका काम शुरू होने की अभी कोई उम्मीद दिखाई नहीं देती है। विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि कि इस संस्थान के बनने वाले भवन के लिए भाजपा सरकार ने बजट भी मंजूर कर दिया था लेकिन अभी तक काॅलेज भवन न पाना सरकार की बड़ी नाकामी है। इससे बच्चों को पढ़ाई में भी परेशानी आने लगी है।



बी फार्मेसी काॅलेज के लिए करीब छह एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। यह जमीन तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम हो गई है। अब आगे का काम लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाना है। - विनोद कुमार, नोडल अधिकारी बी फार्मेसी काॅलेज
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग ने इसकी पूरी डीपीआर तैयार कर ली है। विभाग ने यह डीपीआर बजट की मंजूरी के लिए निदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग सुंदरनगर को प्रशासनिक मंजूरी के लिए भेज दी है। - सुशील रिहाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भवारना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें