फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालाजी कॉलेज शिक्षक नही करेंगे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालाजी कॉलेज में हिमाचल प्रदेश कॉलेज प्राध्यापक संघ की स्थानीय इकाई ने स्नातक स्तर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन

इकाई प्रधान डॉ. जसपाल राणा और सचिव प्रो. यशपाल ने बताया कि बैठक में यूजीसी के वेतनमान को लागू न करने को लेकर रोष प्रकट किया गया तथा सरकार से यूजीसी वेतनमान को अविलंब लागू करने का आग्रह किया। संघ का कहना है कि विवि और कॉलेज शिक्षकों को छोड़कर अन्य सभी कर्मचारियों को 2016 से देय वेतनमान दे दिया गया है, परंतु अभी तक प्रदेश में यूजीसी का सातवां वेतनमान नहीं दिया गया है। देश के सभी राज्यों में पंजाब और हिमाचल को छोड़कर इसे लागू कर दिया गया है।
उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि सरकार ने सातवें वेतनमान को शीघ्र लागू नहीं किया तो आने वाले दिनों में कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद प्राध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार के माध्यम से मुख्य सचिव शिक्षा, कुलपति एचपीयू शिमला और निदेशक उच्च शिक्षा को ज्ञापन भेजा। इस दौरान संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें