धर्मशाला के गोरखा भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महापौर दविंदर जग्गी और उपायुक्त हेमराज बैरवा रहे मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। गोरखा भवन में गोरखा विकास परिषद द्वारा 33वां स्थापना दिवस गोरखा भवन में मनाया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर एवं धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी दविंदर जग्गी तथा कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने गोरखा समुदाय के देश की आजादी और सुरक्षा में दिए गए अहम योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गोरखा समाज ने सदैव राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखा है और वीरता, अनुशासन व देशभक्ति की मिसाल पेश की है।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने गोरखा संस्कृति की झलक पेश की। परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
परिषद के सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला तथा समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में हिमाचल गोरखा विकास परिषद के अध्यन कैप्टन ओम बहादुर गुरुङ ने सबका स्वागत किया। कार्यक्रम के अवसर पर उपाध्यक्ष सुनील राणा, सह सचिव अस्सिटेंट कमांडर राजेश दोषाब्यात ममता राना, पूर्व अध्यक्ष कैप्टन लाल बहादुर ,कैप्टन हेमन्त कुमार आले, सूर्य विजय गोरखा भारतीय गोरखा परिसंघ के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।