फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छन्नी में बहाई में पुलिस ने पकड़ी 85 हजार मिलीलीटर शराब

विज्ञापन
छन्नी में कच्ची शराब नष्ट करते हुए पुलिस और एक्साइज की टीम - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। छन्नी बेली में हिमाचल, पंजाब पुलिस और पठानकोट एक्साइज विभाग ने दबिश देकर 85 हजार लीटर कच्ची शराब लाहन बरामद की। इससे शराब माफिया में हड़कंप मच गया। टीमों ने सारी शराब मौके पर ही नष्ट कर दी। एक्साइज विभाग ने कार्रवाई के लिए हिमाचल पुलिस को आरोपियों की लिस्ट सौंपी है।
विज्ञापन

पठानकोट में नोडल चुनाव अधिकारी ईटीओ नरिंदर वालिया, असिस्टेंट कमिश्नर अरविंदर सिंह, थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा की टीम ने हिमाचल व पंजाब पुलिस के दर्जनों अधिकारियों और पुलिस जवानों के साथ गंव छन्नी में दबिश दी। पुलिस ने लाखों मिलीलीटर लाहन बरामद की। इसे खेतों में प्लास्टिक के ड्रमों में जमीन में खोदकर और पॉलीथिन के बड़े लिफाफों में भरकर छुपाया गया था। इसे मौके पर बहा दिया गया। पूरे गांव में दर्जनों घरों, गोशाला, गोदामों व खेतों में यह शराब छुपाकर रखी गई थी। थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि नशा माफिया पर लगातार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सीमावर्ती पठानकोट में चुनावों के दौरान पंजाब पुलिस व हिमाचल पुलिस ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया पर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नाके और क्षेत्र में गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। पूरा अभियान ईटीओ नरिंदर कौर वालिया के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें पंजाब और हिमाचल पुलिस के 50 के करीब अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें