धर्मशाला। ज्वेलर परिवार की ओर से करीब डेढ़ माह पहले बिना जांच-पड़ताल के घर में रखे नेपाली मूल के व्यक्ति पर खाने में कुछ मिलाने के आरोप लगे हैं। इससे खाना खाने के बाद परिवार के लाेगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया, तो उन्होंने पड़ोसियों को बताया।
वहीं, परिवार को उपचार के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। इस दौरान मामला उजागर होने की स्थिति को भांपते हुए आरोपी नौकर वहां से भाग गया। पुलिस में भी इस संबंध में शिकायत दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। खाने की वस्तुओं को भी जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होगी कि खाने में क्या मिलाया था।
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत मिली है। पुलिस ने खाने की वस्तुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं और उसकी रिपोर्ट का इतंजार है। जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ माह पहले ही परिवार ने इस नेपाली मूल के व्यक्ति को घर में काम के लिए रखा था। परिवार को यह भी जानकारी नहीं है कि आरोपी मूलत: कहां का रहने वाला था। इसकी पुलिस में भी वेरीफिकेशन नहीं करवाई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।