देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत मंगलवार शाम दर्दनाक हादसे में जेसीबी मेकेनिक की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र ठाकुर (40) पुत्र प्यार सिंह निवासी दोदरा मंगलवार दोपहर अपनी स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर एक जेसीबी मशीन को ठीक कर रहा था। उसके साथ उसका सहयोगी मैकेनिक पवन भी साथ था।
जेसीबी को ठीक करते समय उसका लोडर ऊपर की ओर उठा हुआ था तथा मेकेनिक राजेंद्र कुमार लोडर के नीचे काम कर रहा था। अचानक लोडर डाउन हो गया और सीधा मेकेनिक राजेंद्र पर गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।