फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में जयराम बने समाजसेवा की मिसाल : अरविंद

Sat, 19 Jul 2025 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश लीगल सैल के सह-संयोजक अरविंद शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आपदा की घड़ी में समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में मंडी में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान जयराम ठाकुर ने जमीन पर उतरकर जिस तरह जनसेवा की मिसाल पेश की, वह उन्हें न केवल एक जिम्मेदार राजनेता, बल्कि सच्चा समाजसेवक भी साबित करता है।
उन्होंने बताया कि मंडी जिले में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं से कई क्षेत्रों में भारी तबाही मची। लोगों के घर उजड़ गए, सड़कें टूट गईं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ऐसे समय में जब आम लोग प्रशासनिक मदद की प्रतीक्षा कर रहे थे, तब जयराम ठाकुर ने सक्रियता दिखाते हुए हर प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, पीड़ितों से सीधे संवाद किया और राहत व पुनर्वास कार्यों की निगरानी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें