फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनूरी जमीन घोटाले की हो सीबीआई जांच : रविंद्र

Sat, 19 Jul 2025 07:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व विधायक रविंद्र धीमान और अन्य। -संवाद
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के बनूरी में करोड़ों रुपये की जमीन के घोटाले की जांच अब सीबीआई से करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जयसिंहपुर के पूर्व भाजपा विधायक रविंद्र धीमान ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि यदि मीडिया इस घोटाले को उजागर न करता तो इसकी भनक तक किसी को नहीं लगती।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह जमीन घोटाला सरकारी संरक्षण में हुआ और पालमपुर के कैबिनेट मंत्री ने इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सवाल किया कि क्या उनके मुंह में दही जमा था। धीमान ने आरोप लगाया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की देखरेख में यह घोटाला हुआ, वे आज भी अपने पदों पर जमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी संरक्षण के बिना इतना बड़ा घोटाला संभव ही नहीं है। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
पूर्व विधायक ने जयसिंहपुर में कांग्रेस शासन को ढाई साल में शून्य करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस मंत्री को विकास कार्य रोकने के खिलाफ कोर्ट ने प्रतिवादी बनाया हो उससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है। पंचरुखी में भू-माफिया सक्रिय हो गया है और जमीनों की तकसीमें रेस्टोरेंटों में बैठकर हो रही हैं।
विज्ञापन

धीमान ने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 चोरियां हुईं, लेकिन पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चोरों को भी पता है कि सरकार अपनी बैठी है। इस मौके पर जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा और पंचरुखी की अध्यक्ष ऊषा राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें