धर्मशाला। दोस्त बन कर जवाली के युवक के साथ एक शातिर ने ऑनलाइन नौ लाख रुपये की ठगी की है। शातिर ने व्हाटसएप कॉल कर खुद को कनाडा में बता कर अन्य लोगों को वहां बुलाने की एवज में एजेंट को पैसे देने के लिए नौ लाख रुपये की मांग की थी। पैसे देने के बाद ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार जवाली निवासी एक व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से किसी ने फोन किया कि मैं आपका दोस्त बोल रहा हूं। शातिर ने बताया था कि वह इस समय विदेश में है और उसने अन्य लोगों को विदेश बुलाने के लिए पेमेंट करनी है।
साथ ही शातिर ने व्यक्ति को यह भी झांसा दिया कि मैंने ऑनलाइन माध्यम से आपको 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं, लेकिन यहां पर दो-तीन दिन छुट्टी है। इसके चलते शायद आपको पेमेंट देरी से मिलेगी, ऐसे में आप मुझे नौ लाख रुपये भेज दो, जिससे कि एजेंट को पेमेंट करके अन्य लोगों को विदेश बुलाया जा सके। इस पर जवाली के व्यक्ति ने चार विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से शातिर को करीब नौ लाख रुपये की पेमेंट कर दी।
लेन-देन से पहले कर ले पूरी जांच
मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। लोगों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार के लेन-देन से पहले संबंधित व्यक्ति से बात कर स्थिति को जांच लें।
प्रवीण धीमान, एएसपी, साइबर क्राइम थाना धर्मशाला
बीसलपुर के रामलीला मैदान पर प्रवचन देते घट-घट वासी । संवाद