फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 को कोविड नियमों के तहत आयोजित होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी कार्यक्रम

Fri, 27 Aug 2021 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर (कांगड़ा)

सार

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बैठक में बताया कि नूरपुर के ऐतिहासिक बृज राज स्वामी मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत 30 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव सादगी से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नूरपुर के इस जिला स्तरीय महोत्सव को इस वर्ष से सरकार ने राज्य स्तरीय दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी तहसीलदार सुरभि नेगी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक - फोटो : Nurpur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर के ऐतिहासिक बृजराज स्वामी मंदिर में मनाया जाने वाला जन्माष्टमी महोत्सव सादगी से मनाया जाएगा। जिला स्तर से राज्य स्तर का दर्जा मिलने के बाद इस पहले आयोजन में मेला नहीं लगेगा। दुकानों और झूलों समेत अन्य मनोरंजक स्टालों पर पाबंदी रहेगी। कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। वीरवार को एसडीएम अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बैठक में बताया कि नूरपुर के ऐतिहासिक बृज राज स्वामी मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल की मानक संचालन प्रक्रिया के तहत 30 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव सादगी से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नूरपुर के इस जिला स्तरीय महोत्सव को इस वर्ष से सरकार ने राज्य स्तरीय दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी तहसीलदार सुरभि नेगी को सौंपी गई है।

विज्ञापन


महोत्सव में सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति के साथ शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश से पहले मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनिंग करने के साथ नो मास्क-नो एंट्री का नियम पूरी सख्ती से लागू रहेगा। दुकानों और झूले लगाने पर पूरी पाबंदी रहेगी। कोविड नियमों के तहत श्रद्धालुओं दर्शन करवाने और यातायात व कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महिला व पुरुष पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। लोगों की सुविधा के लिए आर्य डिग्री कॉलेज व साथ लगती खाली जगह पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने व जल भंडारण टैंकों में क्लोरीनेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाये रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार सुरभि नेगी, नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा, कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा, बीएमओ डॉ नीरजा गुप्ता, एसीएफ संदीप कोहली, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण सहायक अमित सरोच, नगर पार्षद गौरव महाजन, एसएचओ कल्याण चंद, बृज राज मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष देविंद्र शर्मा, ट्रस्टी देश राज, अशोक काला, राहुल धीमान, सुनील पिंटू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें