फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिहोल में नाले में म़ृत मिला तीन दिन से लापता जल शक्ति विभाग का फिटर

Wed, 18 Nov 2026 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। भवारना के सिहोल गांव से तीन दिन पहले लापता हुए जल शक्ति विभाग के कर्मचारी फिटर 49 वर्षीय डिंपल कुमार का शव मंगलवार सुबह गांव के साथ लगते नाले में मिला। शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की जांच करवाई। पुलिस के अनुसार डिंपल कुमार 15 नवंबर को घर से लापता हुए थे। परिजनों ने उसी दिन भवारना थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वह मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे हैं।
मंगलवार सुबह नाले में शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी गुरदेव सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड से घटनास्थल की जांच करवाई गई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों से ठगी का प्रयास
परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी डिंपल कुमार की तलाश के लिए जानकारी साझा की थी। इसके बाद उन्हें एक फोन आया, जिसमें व्यक्ति को शाम तक वापस पहुंचाने की बात कही गई। ठगी की आशंका पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड की जांच में फोन उत्तर प्रदेश से आने का पता लगाया और परिजनों को कॉल करने वालों से संपर्क न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें