फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर निगम बने हो गए नौ साल, धर्मशाला वासियों को नहीं मिली बेसहारा पशुओं से निजात

Sun, 10 Nov 2024 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्ज एरिया का मर्ज...08
विज्ञापन

नौ वर्षों में धर्मशाला वासियों को नहीं मिली बेसहारा पशुओं से निजात
आज भी सड़कों पर जाम और हादसों को न्योता दे रहा गोवंश
पशुओं से निजात दिलाने के नगर निगम धर्मशाला के सभी दावे हवा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला को बने नौ वर्ष से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन आज तक मर्ज एरिया और अन्य वार्डों के लोगों को सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश से निजात नहीं मिल पाई है। रोजाना धर्मशाला में इन पशुओं की संख्या कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। नगर निगम की ओर से आज तक लोगों को इन लावारिस पशुओं के राहत नहीं दिलाई गई है।
शहर के विभिन्न स्थानों पर पूरा दिन यह पशु सड़कों पर बैठे रहते हैं। इस वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आए दिन इस पशुओं के कारण सड़कों पर हादसे होते रहते हैं। वहीं, कई बार बड़े सांड आपस से लड़ पड़ते हैं, जिस वजह से कई वाहनों और दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ता है। नौ वर्षो में इन पशुओं को गोसदन में शिफ्ट करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। धर्मशाला से मैक्लोडगंज रोड पर इन पशुओं की संख्या इतनी बढ़ गई है कि रोजाना सड़कों पर जाम लगना आम बात हो गई है। इस वजह से बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर शहर में काई बड़े स्तर का आयोजन होता है तो नगर निगम के अधिकारी शहर को गोवंश मुक्त दिखाने के लिए इन पशुओं को गाड़ियों में डालकर सराह स्थित गोसदन भेज देते हैं, लेकिन आयोजन के बाद नगर निगम फिर इस समस्या को अनदेखा कर देता है।
विज्ञापन


- शहर में बढ़ रही पशुओं की संख्या से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इस वजह से कई दोपहिया वाहन चालक घायल हो चुके हैं। मगर नगर निगम की ओर से इन पशुओं के लिए आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है। -मुनीश चौधरी, स्थानीय निवासी

- धर्मशाला में नगर निगम बड़े आयोजनों के दौरान इस पशुओं को गाड़ियों में डाल कर कहीं ले जाता है, लेकिन इसके बाद फिर से यह पशु सड़कों पर पहुंच जाते हैं। जब ये पशु आपस में लड़ाई करते हैं तो इससे वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। - शुभम गुप्ता, स्थानीय निवासी

- नगर निगम विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन सराह स्थित गोसदन में पशुओं की क्षमता को बढ़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नगर निगम को जल्द इस समस्या का कोई स्थायी समाधान करना चाहिए, जिससे की लोगों को राहत मिले। - दीप कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


- नगर निगम की ओर समय-समय पर सड़कों पर घूम रहे पशुओं को सराह स्थित गोसदन भेजा जाता है, लेकिन इसके बाद भी लोग अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं। जल्द सराह स्थित गोसदन में पशुओं की क्षमता को बढ़ाने के लिए नए शेड आदि बनाए जाएंगे, जिससे कि इस पशुओं को वहां शिफ्ट किया जा सके। - नीनू शर्मा, मेयर, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें