फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा को लेकर हर व्यक्ति का तैयार रहना जरूरी : डीसी

विज्ञापन
जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाधीश कांगड़ा। पीआरओ
विज्ञापन
धर्मशाला में आपदा जागरूकता दिवस समारोह पर भूकंप सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा में वर्ष 1905 में आए विनाशकारी भूकंप के 121 साल पूरे होने पर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा जागरूकता दिवस मनाया। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि भूकंप जैसी आपदाएं कुछ ही सेकंड में भारी तबाही मचा सकती हैं, इसलिए हर व्यक्ति को व्यक्तिगत स्तर पर तैयार रहना बेहद जरूरी है।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से कहा कि आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में यह आवश्यक है कि केवल प्रमाणिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। किसी भी आपदा से संबंधित सही जानकारी के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीसी, एसडीआरएफ, आपदा मित्र और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण लेकर समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें युवाओं को भाग लेकर अपनी क्षमता को विकसित करना चाहिए। इससे न केवल वे आपदा के समय बेहतर प्रतिक्रिया दे सकेंगे बल्कि उनके लिए करियर के नए अवसर भी खुलेंगे।
इससे पूर्व उपायुक्त ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में एसडीआरएफ, एनसीसी, आपदा मित्र, स्वयंसेवक एवं पुलिस बैंड ने भाग लिया। रैली पुलिस मैदान धर्मशाला में संपन्न हुई।
पुलिस मैदान में कार्यक्रम के दौरान भूकंप सहित विभिन्न आपदाओं से संबंधित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वहीं, एसडीआरएफ द्वारा प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त एचपी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और अग्निशमन विभाग द्वारा आपदा के समय उपयोग में आने वाले उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर डीएसपी कैलाश शर्मा, उप निदेशक माय भारत ध्रुव डोगरा, डीडीएमए से रोबिन कुमार, कुलदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें