कांगड़ा। ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में होने वाले छिंज मेले के लिए कमेटी ने प्रदेश के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहलवानों को भी निमंत्रण भेजा है। कमेटी ने मेले के आयोजन को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता छिंज मेला कमेटी के प्रधान देशराज चौधरी ने की। बैठक में मेले से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें बताया गया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी 24 मार्च को छिंज मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कुश्तियां का आयोजन, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्याएं और अन्य मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देशराज चौधरी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोकल प्रशासन और पुलिस को सहायता के लिए आवेदन भेजा है।