फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चरस के साथ पकड़े आरोपी की संपत्ति की जांच शुरू

Fri, 11 Apr 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप रक्कड़ से गिरफ्तार चरस तस्कर के धर्मशाला में चार मकान और चार गाड़ियां हैं। यह आरोपी पिछले तीन माह से पुलिस सर्विलांस पर था। आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी नेटवर्क को रक्कड़ से चला रहा था और पुलिस को इसकी कई शिकायतें मिली थी।
विज्ञापन


आरोपी पर पहले से कई मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने 6 अप्रैल को रक्कड़ में आरोपी संजय कुमार उर्फ छप्पन के घर में दबिश देकर एक किलो 246 ग्राम चरस बरामद करने के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया था। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि आरोपी के धर्मशाला में विभिन्न स्थानों पर चार घर हैं और चार गाड़ियां भी हैं। वहीं, घर की तलाशी के दौरान भी करीब पांच लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपी के बैंक खातों को खंगालने के साथ ही संपत्ति को सीज करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें