पालमपुर (कांगड़ा)। किटी ब्रेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना में ऑपरेटर (पुरुष एवं महिला) के 100 पदों को भरने के लिए 25 नवंबर को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 बजे उप-रोजगार कार्यालय, पालमपुर में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास या आईटीआई (सभी ट्रेड) निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 20 हजार से 32 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार मिलेंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उप-रोजगार कार्यालय, पालमपुर पहुंच सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य देय नहीं होगा। संवाद