फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंजाब के अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 08:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 274 ग्राम व्यावसायिक मात्रा की हेरोइन (चिट्टा) और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी अमृतसर और बटाला से नशे की यह बड़ी खेप लेकर भदरोया और कंडवाल क्षेत्र में सप्लाई करने आ रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार सीआईए टीम सात जुलाई को डमटाल क्षेत्र में गश्त और नशा विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि अमृतसर से कार सवार तीन व्यक्ति भारी मात्रा में हेरोइन लेकर क्षेत्र में आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने भदरोआ स्थित वन विभाग विश्राम गृह के समीप नाकाबंदी की। संदिग्ध कार को रोककर जब नियमानुसार तलाशी ली गई तो पीछे की सीट पर बैठे आरोपी कुनाल अरोड़ा (31) निवासी अमृतसर के स्लिंग बैग से 274 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ और कार को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की पहचान हैरी (26) बटाला (गुरदासपुर) और मोहित कुमार (37) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ डमटाल थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब गहनता से जांच कर रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किन स्थानीय लोगों तक पहुंचाया जाना था।

भवारना में युवक से 2.15 ग्राम चिट्टा बरामद

पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना की टीम ने एक युवक के कब्जे से 2.15 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम राधा स्वामी बस स्टॉप के समीप गश्त पर थी। इस दौरान आकाश निवासी गांव एवं डाकघर भट्ट, तहसील पालमपुर की तलाशी ली गई मौके पर उससे यह चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें