फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण अष्टमी नवरात्र पर पैकिंग लंगर बांट सकेंगे संस्थाएं

विज्ञापन
श्रावण अष्टमी नवरात्र को लेकर चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में बैठक की अध्यक्षता करते मंदिर सहायक आयु - फोटो : Kangra
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में श्रावण अष्टमी मेलों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मंदिर सहायक आयुक्त एवं एसडीएम धर्मशाला हरीश गज्जू की अध्यक्षता में हुई मंदिर प्रशासन की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। श्रावण अष्टमी मेले नौ से 16 अगस्त तक चलेंगे। तय किया गया कि लंगर भवन में लंगर तैयार कर पैक करने के बाद श्रद्धालुओं को वितरित करने दिया जाएगा। इच्छुक संस्थाएं इसे लेकर मंदिर प्रशासन से संपर्क कर सकती हैं। खुले में लंगर लगाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के साथ बहती बाण गंगा में नहाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और दर्शनों की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एक राजपत्रित अधिकारी, सात अराजपत्रित अधिकारी, 26 मुख्य आरक्षी, आठ आरक्षी, 20 महिला पुलिस व 30 होमगार्ड के जवान नवरात्र ड्यूटी पर रहेंगे। सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी इस बार भी सुलभ शौचालय संस्था की रहेगी। नवरात्रों के दौरान हर आने-जाने वाले पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मंदिर को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रखा जाएगा।
मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे खुला रखा जाएगा। बैठक में कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, सुरिंदर दीक्षित, मंदिर न्यास सदस्य अनिल गौड़, मुनीश सूद, राम कृष्ण, जीत राम, संसार मित्र, हिमांशु अवस्थी, कैलाश वालिया, परस राम व हरी दत्त के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें