फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग तोड़ने वालों पर कार्रवाई न होने से उग्र हुई विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा क्षेत्र में मंदिरों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कोई कार्रवाई न किए जाने से निराश सैकड़ों लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले एकत्रित होकर शुक्रवार को एसडीएम इंदौरा के कार्यालय का घेराव किया। इन्होंने आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

विहिप जिला चंबा के अध्यक्ष उदय पठानिया और जिला नूरपुर केे महामंत्री सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि समुदाय विशेष के लोग हिंदुओं के मंदिरों को निशाना बनाकर उन्हें खंडित कर रहे हैं। शिकायत दर्ज करवाने पर भी प्रशासन ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के ढीले रवैये को देखते हुए मजबूर होकर हमने एसडीएम कार्यालय इंदौरा का घेराव किया है। अगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिषद हर जिले में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि इंदौरा क्षेत्र में एक साल में दो मंदिरों को तोड़ा जा चुका है। मंदिर तोड़े जाने की पहली घटना कुड़सा पंचायत के अधीन पड़ते तारा खड्ड में घटित हुई थी। यहां माता वैष्णो देवी के मंदिर का निर्माण किया जा रहा था। रात को शरारती तत्वों ने मंदिर तोड़ दिया था। वहीं, दस दिन पहले गांव सुरड़वा स्थित ब्यास नदी के किनारे पर श्मशानघाट के पास स्थापित किए गए शिवलिंग को पूरी तरह से खंडित कर दिया था। प्रशासन को अवगत करवाने पर भी आज तक प्रशासन आरोपियों तक नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें