फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब पालमपुर की अध्यक्ष बनीं नितिका

विज्ञापन
इन्नरव्हील क्लब पालमपुर की अध्यक्ष बनी नितिका जंवाल को कालर पहनाते हुए 307 की पूर्व जिला अध्यक्ष र? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। इनरव्हील क्लब पालमपुर ने शुक्रवार को पद स्थापना समारोह आयोजित किया। इसमें पालमपुर के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि, रोटरी जिला जिला 3070 के पूर्व गवर्नर सुनील नागपाल और भाजपा जिला सचिव देवेंद्र राणा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में एसी मेंबर एवं पूर्व इनरव्हील जिला 307 की चेयरमैन रजनी नेगी ने क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष नितिका जंवाल को क्लब कॉलर पहन कर विधिवत रूप से अध्यक्ष व पुष्पा महाजन को सचिव घोषित किया।
विज्ञापन

नितिका ने कहा कि इस वर्ष कोविड 19 के ध्यानार्थ ही क्लब की योजनाओं को चलाया जाएगा। इनरव्हील जिला 307 की पूर्व चेयरमैन चंद्रकंवल जीत ने अपना संदेश दिया। पूर्व क्लब अध्यक्ष ब्रिंदुला करोल ने समारोह में आए लोगों का स्वागत किया तथा पूर्व सचिव अनु गोयल ने क्लब की गतिविधियों का ब्योरा पेश किया। समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की माता कमला बतरा, नप अध्यक्ष राधा सूद, पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, किरण शर्मा, वंदना शर्मा, शमा साहनी, सरिता कोरला, रजनी सुरियाल, विपिन शर्मा, गरिमा, निहारिका कालिया, फुल्लां भट्ट, निशा गुलेरिया, माला तलवार, शैलजा, आभा पीटर, शशि चौधरी, अनीता कपूर, लतिका बाघला, कविता मिन्हास, रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. आदर्श कुमार, सचिव ऋषि संग्राय, पूर्व रोटरी अध्यक्ष विनय शर्मा, संजीव बाघला, चंचल शर्मा, पहाड़ी गायक धीरज शर्मा, राजीव जंवाल, मिसेज इंडिया टूरिज्म मोनिका शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें