मेजर विजय सिंह मनकोटिया के धर्मशाला में भारत-पाक मैच के विरोध को लेकर उनके समर्थक भी आगे आ गए हैं।
मनकोटिया समर्थकों ने कहा है कि शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पाकिस्तान टीम का धर्मशाला में आने का वह कड़ा विरोध करते हैं।
धर्मशाला में किसी भी सूरत पर पाकिस्तान का झंडा लहराने नहीं दिया जाएगा। शुक्रवार को शाहपुर रेस्ट हाउस में मनकोटिया समर्थकों की बैठक हुई।
नेता सुरेश ठाकुर, पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष परस राम अत्री, मंझग्रा प्रधान देव राज, राजिंद्र वालिया, सुभाष चौधरी, बीडीसी सदस्य हरनाम सिंह, ठारू उपप्रधान रशपाल पठानिया, प्रीतम चौधरी, भगवान दास, परस राम शर्मा, अभिमन्यु वर्मा, अभिषेक ठाकुर, शिवी बलौरिया, लाल सिंह राणा, अनिल शर्मा, अजय राणा, विजय गुलेरिया, गोगू, प्रेम मेहरा और रामा आदर्श शर्मा ने कहा कि शाहपुर की जनता ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में 2007 को पहली बार धर्मशाला में मैच खेलने आई पाकिस्तान टीम का स्वागत कर अतिथि देवो भव: की परंपरा निभाई थी। लेकिन दु:ख की बात है कि पाकिस्तान हमेशा दोस्ती की आड़ में पीठ पीछे छुरा घोंपता रहा है।