फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दियोट में देवरानी-जेठानी की सियासी जंग में तीसरी बहू ने मारी बाजी

Sat, 30 May 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायत चुनाव में कई रोचक मुकाबले देखने को मिले, लेकिन ताल पंचायत के वार्ड नंबर पांच दियोट का चुनाव पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना रहा। यहां एक ही परिवार की देवरानी-जेठानी आमने-सामने थीं, जबकि परिवार की ही तीसरी बहू ने सबको पीछे छोड़ते हुए जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

रिश्तों की इस सियासी टक्कर में आखिरकार अनिता ने शानदार जीत दर्ज कर बाजी मार ली। दियोट वार्ड में वार्ड सदस्य पद के लिए संतोष कुमारी, सलोचना देवी और अनिता चुनाव मैदान में थीं। खास बात यह रही कि संतोष कुमारी और सलोचना देवी आपस में सगी देवरानी-जेठानी हैं, जबकि अनिता परिवार के छोटे ससुर की बहू हैं।
एक ही आंगन से जुड़े रिश्तों के चुनावी रण में उतरने से यह मुकाबला शुरुआत से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। चुनाव प्रचार के दौरान तीनों प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर समर्थन मांगा और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन

वहीं, मतगणना के दौरान भी लोगों की नजरें खास तौर पर दियोट वार्ड के परिणाम पर टिकी रहीं। देर रात जैसे ही नतीजे सामने आए, चुनावी सस्पेंस खत्म हो गया। अनिता ने कुल 85 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं, संतोष कुमारी को 22 और सलोचना देवी को 44 मत मिले। अनिता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 41 मतों के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें