पूर्व सैनिक लीग यूनिट शाहपुर का वार्षिक अधिवेशन सुबह 9:30 बजे द्रमण स्थित पैलेस में होगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश लीग के अध्यक्ष कर्नल वाईएस राणा होंगे।
शिविर :
डाक विभाग की ओर से सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के प्रांगण में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
साहित्य उत्सव:
कांगड़ा वैली कार्निवल में साहित्य उत्सव का आयोजन पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक डिग्री कॉलेज के सभागार में किया जाएगा।
धार्मिक :
- पंचरुखी के लदोह में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा। इसमें कथा वाचक पंडित ललित सरोच कथा सुनाएंगे।
सम्मेलन :
पंचरुखी के अंद्रेटा स्थित मच्छयाल घाट में सुबह 10 बजे हिंदू सम्मेलन शुरू होगा।
भाजपा मंडल बैजनाथ की ओर से सुबह 10 बजे चामुंडा हाॅल में सुबह 10 बजे बाल दिवस का आयोजन किया जाएगा।
काम की बात...
- नागरिक अस्पताल कांगड़ा में शुक्रवार को डाॅ. सचिता (ईएनटी), डाॅ. नरेंद्र (ऑर्थो), डाॅ. नेहा (नेत्र रोग), डाॅ. मीनाक्षी (गायनी), डाॅ. अरुण (बाल रोग), डाॅ. पायल (एमओ) और डाॅ. भारती (दंत विभाग) अपनी सेवाएं देंगे।