फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंत्री गोमा के हाथों सम्मान पाकर चहके होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री गोमा के हाथों सम्मान पाकर चहके होनहार
विज्ञापन

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल आलमपुर में मनाया वार्षिक समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी

आलमपुर (कांगड़ा)। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल आलमपुर में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गोमा ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी सिखाती है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल आलमपुर के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यातिथि ने विभिन्न शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल के साथ रिटेनिंग वॉल लगाने के लिए पांच लाख रुपये जारी करने की घोषणा के साथ ही वार्षिक समारोह की विभिन्न गतिविधियों के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें