फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता: धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता का समापन भारतीय विश्वविद्यालय संघ के महासचिव प्रो. पंकज मित्तल दोपहर दो बजे करेंगे।
विज्ञापन


सेवा संकल्प दिवस : खंड कांग्रेस कमेटी की ओर से रैत में आयोजित सेवा संकल्प दिवस में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद होंगे। वह पूर्वाह्न 11 बजे विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित करेंगे।

प्रदर्शनी: कांगड़ा कला संग्रहालय में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी में सुबह 10 बजे से भारत सहित मलयेशिया के कलाकारों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।

साक्षात्कार: उप रोजगार कार्यालय इंदौरा में सिस इंडिया कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए सुबह दस बजे से साक्षात्कार शुरू होंगे।


जागरूकता अभियान : घट्टा पॉइंट बैजनाथ में सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक सामुदायिक स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन : विद्युत पेंशनर फोरम विद्युत उपमंडल नगरोटा सूरियां बिजली बिल 2025 के विरोध में कार्यालय परिसर में दोपहर 12 बजे धरना प्रदर्शन करेंगे।


काम की बात
ड्राइविंग टेस्ट
देहण मैला मैदान में वाहन चालक सुबह 10 बजे से ड्राइविंग टेस्ट देंगे।

सड़क बंद
कोसरी-धुपक्यारा-झुंगा देवी सड़क पर सीमेंट कंक्रीट का कार्य शुरू किया जा रहा है। निर्माण को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए यह सड़क जोल लंघा से धुपक्यारा तक 12 फरवरी से 15 मार्च तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस अवधि में वाहन चालक जोल लंघा-डगरूही-चंद्रोंन-कसेड़ा सड़क का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें